तमनार: 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत महीनों से फरार गांजा तस्कर गिरफ्तार, तस्करी में इस्तेमाल i20 कार भी जब्त
Tamnar, Raigarh | Jul 30, 2026 ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत पूंजीपथरा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के फरार आरोपी चन्द्रमणी उर्फ चिंतामणी यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गांजा तस्करी में इस्तेमाल हुई i20 कार भी जब्त की है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही।