सिरौली गौसपुर: पासिनपुरवा गांव में 15 वर्षीय किशोर की सर्पदंश से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
कोतवाली बदोसराय क्षेत्र के पासिनपुरवा गांव में 15 वर्षीय किशोर राज रावत पुत्र जयसी राम को घर के बाहर खेलते समय सर्प ने डस लिया।बच्चे के चिल्लाने पर परिजन इलाज के लिए नूरगंज एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां से सीएचसी सिरौली गौसपुर भेजा गया। सिरौलीगौसपुर से जिला अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल के बाहर ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। परिजनों में कोहराम मच गया है।