महागामा एसडीपीओ बरुण रजक ने बुधवार को शारदीय नवरात्र दुर्गा पूजा पंडाल लोहंडिया पुनर्वास गांव (यज्ञ स्थल) का निरीक्षण किया। इस दौरान पूजा समिति के अध्यक्ष अरुण हेम्ब्रम एवं अन्य पूजा समिति के पदाधिकारियो के साथ मंत्रणा कर सुरक्षा का जायजा भी लिया। मौके पर पुलिस निरीक्षक बीरेन्द्र पासवान, ललमटिया थाना प्रभारी रौशन कुमार सिंह, वोआरीजोर थाना प्रभारी आशीष कुमार यादव सहित कई कनीय अधिकारी और पुलिस बल के जवान शामिल थे।
Boarijor, Godda | Oct 14, 2026