हाथरस: शराब के ठेके पर ग्रामीणों ने की तोड़फोड़ व पथराव, सूचना पर पहुंची पुलिस पर किया हमला, 8 पुलिसकर्मी घायल
जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के इगलास रोड गांव टुकसान के पास शराब के ठेके पर ग्रामीणों द्वारा तोड़फोड़ करते हुए पथराव किया गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पर हमला करते हुए पथराव कर दिया और ग्रामीणों ने कई पुलिसकर्मियों के साथ लाठी डंडों से भी मारपीट कर दी। इस घटना के दौरान कई 2 उपनिरीक्षक, तीन महिला सिपाही सहित करीब 8 पुलिसकर्मी घायल हो गए।