प्रयागराज: रमज़ान माह के अलविदा नमाज के दृष्टिगत पुलिस ने किए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम, जानकारी दी डीसीपी नगर ने
प्रयागराज में कल शुक्रवार को रमजान माह के दौरान अलविदा की नमाज अदा की जाएगी,ऐसे में नगर जोन में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस द्वारा व्यापक इंतजाम किया गया है,आज बृहस्पतिवार को शाम करीब 7:30 के आसपास डीसीपी नगर अभिषेक भारती द्वारा जानकारी दी गई है,उन्होंने बताया कि लोगों से वार्ता की गई है, तथा कहीं भी सड़क पर नमाज नहीं अदा की जाएगी।