फिरोज़ाबाद: शांति भंग की आशंका में दक्षिण पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया, न्यायालय भेजा गया
थाना दक्षिण क्षेत्र के हिमांयूपुर में सोमवार दोपहर दो बजे करीब थाना पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के चलते दो महिलाओं को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी दक्षिण योगेन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में महिला उपनिरीक्षक आरजू की कार्रवाई में जयश्री देवी पत्नी सुनील व भूरी देवी पत्नी विनोद निवासी माया डेयरी वाली गली, हिमांयूपुर को दबोचा गया।