गोरखपुर: चिलुआताल थाना क्षेत्र के उत्तरी कोलिया में हुई लूट की सूचना निकली फर्जी, सूचना देने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार
चिलुआताल इलाके की उत्तरी कोलिया में बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में पिकअप चालक से ₹2 लाख 70 हजार लूट की सूचना रंजीत पासवान नाम के व्यक्ति द्वारा चिलुआताल पुलिस को दी गई। जांच में पूरा मामला फर्जी निकला। पुलिस ने आज रंजीत पासवान और उसके अन्य साथियों को गिरफ्तार किया है।