गोरखपुर: आदर्श कन्या जूनियर हाई स्कूल कुरमौल उर्फ बड़हरा में पूर्व प्रधान संतोष प्रजापति ने किया ध्वजारोहण
गणतंत्र दिवस के अवसर पर आदर्श कन्या जूनियर हाई स्कूल कुरमौल उर्फ बड़हरा कुसम्ही बाजार में पूर्व ग्राम प्रधान संतोष प्रजापति ने ध्वजारोहण किया गया । ध्वजारोहण के बाद तिरंगे को सभी लोगों ने सलामी दी। राष्ट्रीय गान पढ़ा गया। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत गा कर मौके पर मौजूद लोगों का दिल जीता।