गोरखपुर: टाउन हॉल स्थित गांधी प्रतिमा पर अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम समाज ने किया ध्वजारोहण, निकाली रैली
अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम समाज के तत्वावधान में 75वीं गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में टाउन हॉल स्थित महात्मा गाँधी पर ध्वजारोहण किया गया इसके बाद तिरंगा यात्रा पूर्व महापौर डॉ सत्या पाण्डेय के नेतृत्व में निकाला गया। तिरंगा यात्रा में अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम मंच के क्षेत्रीय महामंत्री मो.वाजिक क्षेत्रीय उपाध्यक्ष फैजान हुसैन समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।