गोरखपुर: असम में राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज होने पर गोलघर में कांग्रेस नेता सरकार पर बरसे, कहा- दमनकारी नीति अपना रही सरकार
असम में न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज हो गया है।मुकदमा दर्ज होने के बाद राजनीति गरमाई हुई है। अब पूरे भारत में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ कांग्रेसियों ने मोर्चा खोल दिया है।जगह-जगह धरना प्रदर्शन और पुतला दहन का काम किया जा रहा है।गोरखपुर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया है.