सदर: सारनाथ पुलिस ने जहर देकर हत्या के मामले में 3 नामजद आरोपियों को किया गिरफ्तार
Sadar, Varanasi | Jun 25, 2026 सारनाथ पुलिस ने जहर देकर हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार थाना सारनाथ में दर्ज मुकदमा से संबंधित आरोपी सुरेन्द्र साहू, रविप्रकाश साहू और भानू साहू को 24 जून 2026 की रात थाना सारनाथ परिसर से गिरफ्तार किया गया।