मैरवा: मैरवा के राम जानकी मंदिर में राधा-कृष्ण के प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा
Mairwa, Siwan | Feb 19, 2024 राधा कृष्ण के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मैरवा के राम जानकी मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा राम जानकी मंदिर से निकलकर विभिन्न मार्गों से होते हुए मैरवा धाम स्थित पोखरा के पास पहुंची, जहां जल भरने के बाद पुनः राम जानकी मंदिर पहुंची। राम जानकी मंदिर में वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ पूजा-पाठ कर प्राण प्रतिष्ठा की गई।