चरपोखरी: बराड गांव में बच्चों की लापरवाही से भड़की भीषण आग, दर्जनों किसानों का पुआल जलकर हुआ राख
बराड गांव में गुरुवार को बच्चों की लापरवाही के कारण भीषण आग लग गई, जिसमें करीब दर्जनों किसानों का पुआल जलकर राख हो गया। शाम करीब 5 बजे के करीब बताया गया कि बच्चे क्रिकेट खेलने के लिए खेतों में साफ-सफाई कर रहे थे, इसी दौरान अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।