गोरखपुर: गुलरिहा पुलिस ने चोरी के आरोप में दो महिलाओं को थाना परिसर के पास से किया गिरफ्तार चोरी के जेवरात बरामद
दुकानों में जेवर देखने के बहाने चोरी करने वाली व ऑटो में सवार होकर महिलाओं के पर्स उड़ने वाली मंजू और सरिता नाम की दो महिलाओं को गुलरिया पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है। 31 जनवरी को रजनी नाम की एक महिला के साथ ऑटो में चोरी करने के आरोप में इन्हें गिरफ्तार किया गया। इन दोनो आरोपियों के पास से चोरी के जेवरात भी बरामद किया गया है।