बरेली: थाना भोजीपुरा के गांव बिलवा के 42 वर्षीय व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत
थाना भोजीपुरा के गांव बिलवा के 42 वर्षीय राजू की सड़क हादसे में मौत हो गई है। उनके एक रिश्तेदार ने बताया कि कल देर शाम बैट्रीरिक्शा से रामगंगा के पास चुराहा गांव में अपने भतीजे अर्जुन की शादी में शामिल होने गए थे। वहां से लौटते समय नंद गांव के पास बैट्रीरिक्शा पंचर हो गया और खाईं में पलट गया। जिसमें चालक राजू की मौके पर ही मौत हो गई।