सहारनपुर: जिला अस्पताल में संविदा कर्मियों का हल्ला बोल, तीन महीने से वेतन न मिलने पर NHM कर्मियों ने CMO ऑफिस को घेरा
सहारनपुर में उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले एनएचएम और संविदा कर्मचारियों ने गुरुवार को सीएमओ ऑफिस का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने “वेतन नहीं तो काम नहीं” और “समान काम समान वेतन” के नारे लगाते हुए धरना दिया। जिला अध्यक्ष डॉ. किशोर सैनी ने बताया कि पिछले तीन महीनों से किसी भी कर्मचारी को वेतन नहीं मिला है