सोलन पुलिस के हाथ लगी चिट्टे की बड़ी खेप.
दिनांक 11/12-07-2026 की रात्रि को जिला पुलिस सोलन की SIU टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी करके कुमारहट्टी की ओर से आ रही एक स्विफ्ट कार को जांच हेतु रोका गया। तलाशी के दौरान कार में सवार दो व्यक्तियों, तनजिन गेशे नेगी पुत्र श्री थुपटन कलदन नेगी, निवासी गाँव, डाकघर एवं तहसील पूह, जिला किन्नौर, हिमाचल प्रदेश, आयु 29 वर्ष तथा अश्वनी कुमार पुत्र श्री गोविन्द राम, निवासी गाँव मलोग, डाकघर सराहन, तहसील करसोग, जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश, आयु 29 वर्ष, के कब्जे से 17.92 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई। उक्त दोनों आरोपियों को पुलिस टीम द्वारा मौके पर नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में पुलिस थाना सदर, जिला सोलन में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अन्वेषण के दौरान मामले में प्रयुक्त स्विफ्ट कार को जब्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया है। दोनों आरोपियों को दिनांक 12-07-2026 को माननीय न्यायालय में करके 04 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है जिनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है । आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।
Solan, Solan | Jul 17, 2026