बेरमो: बरगद तले 'भरोसे का दरबार': बिरहोर कंडा में डीसी-एसपी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
Bermo, Bokaro | Apr 29, 2026 बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के बोकारो जिला मुख्यालय से करीब 85 किलोमीटर दूर पहाड़ी क्षेत्र स्थित बिरहोर कंडा में उस समय भरोसे का दरबार सजा, जब प्रशासन खुद ग्रामीणों के बीच पहुंचा।बुधवार कक बरगद के पेड़ तले आयोजित इस विशेष जनसंवाद कार्यक्रम में उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान का भरोसा दिया।