दिनांक 15.06.2026 को पुलिस उपायुक्त (सेन्ट्रल) श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव एवं अपर पुलिस उपायुक्त (सेन्ट्रल) डॉ. अर्चना सिंह द्वारा थाना कर्नलगंज ,बजरिया,चमनगंज, अनवरगंज व बेकनगंज क्षेत्र के अंतर्गत आगामी मोहर्रम पर्व पर निकाले जाने वाले अलम के संपूर्ण जुलूस मार्ग का सघन निरीक्षण किया गया। इस दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन: जुलूस मार्ग पर बैरिकेडिंग, समुचित प्रकाश व्यवस्था, संवेदनशील स्थलों की निगरानी और सुगम यातायात प्रबंधन हेतु मौके पर ही आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त (कर्नलगंज), संबंधित थाना प्रभारी एवं पर्याप्त पुलिस बल उपस्थित रहा। निरीक्षण के उपरांत पुलिस उपायुक्त (सेन्ट्रल) द्वारा थाना ग्वालटोली पर नए रिक्रूट आरक्षियों की गणना की गई तथा उनकी उपस्थिति एवं ड्यूटी संबंधी तैयारियों की समीक्षा की गई। इस दौरान आरक्षियों को आगामी मोहर्रम ड्यूटी के दृष्टिगत महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए-
▶️कानून-व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाए रखना और सुदृढ़ भीड़ प्रबंधन सुनिश्चित करना।
▶️आम जनमानस के साथ अत्यंत शालीन, विनम्र और सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखना।
▶️भ्रामक अफवाहों पर सतर्क दृष्टि रखना तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को प्रेषित करना।
▶️ड्यूटी के दौरान कड़े अनुशासन, सजगता और निर्धारित दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करना। @Dcpcentralknr