केतार: केतार में बंद मकान से नाबालिग किशोरी का सड़ा-गला शव बरामद, हत्या या हादसा, पुलिस जांच में जुटी
Ketar, Garhwa | May 19, 2026 केतार थाना क्षेत्र के परती गांव स्थित मध्य विद्यालय के पीछे एक बंद घर से नाबालिग किशोरी का शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने बताया कि निर्मल सिंह के घर से पिछले कुछ समय से तेज दुर्गंध आ रही थी। शक होने पर आसपास के लोगों ने घर के अंदर झांककर देखा।