पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया शहर के शारदा नगर इलाके में चेन स्नैचिंग में घायल महिला की मौत, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Purnea East, Purnia | Jul 8, 2026
पूर्णिया शहर के शारदा नगर इलाके में चेन स्नैचिंग का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में बाइक सवार दो बदमाश एक महिला के गले से सोने की चेन छीनते नजर आ रहे हैं। विरोध करने पर बदमाशों ने महिला को धक्का दे दिया, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है।मृतका की पहचान शारदा नगर निवासी 55 वर्षीय अंजना देवी के रूप में हुई है