मंडला: टीपीसी कॉलोनी में निर्माण से पाइपलाइन टूटी, 12 परिवारों पर जल संकट
Mandla, Mandla | May 19, 2026 जनजातीय कार्य विभाग के निर्माण से नगर पालिका की जल आपूर्ति पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई, जिससे टीसीपी कॉलोनी बिझिया में पेयजल संकट गहरा गया है। रहवासियों ने 19 मई को एक बजे कलेक्टर को आवेदन सौंप तत्काल नई लाइन जोड़ने व नियमित पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की। कॉलोनी के लगभग 12 परिवार आठ दिन से जल आपूर्ति बंद होने से परेशान हैं।