रिखिया थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के सदस्यों एवं अन्य लोगों ने डायन कहकर एक महिला के साथ सोमवार सुबह 9:00 बजे मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने उसका प्राथमिक उपचार किया।