मुज़फ्फरनगर: दिल्ली ब्लास्ट के बाद जनपद में अलर्ट, धार्मिक स्थलों और मदरसों में दस्तावेज़ी सत्यापन की मांग, शिवसेना ने किया प्रदर्शन
दिल्ली ब्लास्ट के बाद जनपद में सुरक्षा बढ़ाने की मांग तेज हो गई है। शिवसेना जिला इकाई ने एडीएम प्रशासन को ज्ञापन देकर मेडिकल कॉलेजों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा सत्यापन कराने की मांग की। जिला अध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा ने रेलवे स्टेशन क्षेत्र में भी विशेष सतर्कता की जरूरत बताई। प्रशासन ने सभी बिंदुओं पर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।