लोहरदगा: लोहरदगा के यदुवीर धर्मशाला में चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा की बैठक, नई कमेटी का गठन हुआ
अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा की एक बैठक रविवार को दोपहर 1:30 बजे यदुवीर धर्मशाला में संपन्न हुई। बैठक में चुनाव के उपरांत कमेटी का विस्तार किया गया, जिसमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की संतुलित भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया। कमेटी विस्तार में परमेश्वर वर्मा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया।