लोहरदगा: चुन्नीलाल स्कूल परिसर में सेवा भारती का स्वास्थ्य शिविर, 53 लोगों ने कराई मुफ्त जांच
लोहरदगा के चुन्नीलाल स्कूल परिसर में सेवा भारती संस्था द्वारा 154वें सप्ताह के अवसर पर रविवार सुबह 7:30 बजे से निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डॉ. कुमुद अग्रवाल, उपाध्यक्ष अवधेश मित्तल, सहसचिव संजय चौधरी एवं आशीष अग्रवाल ने संयुक्त रूप से भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित करकिया