लोहरदगा: तेली धर्मशाला में छोटानागपुरिया तेली समाज की कोर कमिटी बैठक सम्पन्न, 15 जून को होगा सम्मेलन सह चुनाव
लोहरदगा के तेली धर्मशाला में रविवार दोपहर 12:30 बजे लोहरदगा छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज की कोर कमिटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता कोर कमिटी संयोजक प्रो. शिवदयाल साहू ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समाज की जिला समिति का सम्मेलन सह चुनाव आगामी 15 जून 2025, रविवार को तेली धर्मशाला में आयोजित होगा।