लोहरदगा: समाहरणालय में डीसी की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय समिति की बैठक, विकास योजनाओं की समीक्षा की गई
लोहरदगा डीसी डॉ. वाघमारे प्रसाद कृष्ण की अध्यक्षता में शनिवार शाम 4:00 बजे समाहरणालय सभागार में जिला विकास समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी विभागों की प्रगति की समीक्षा की गई और अधिकारियों को विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। डीसी ने मनरेगा में सौ प्रतिशत मानव दिवस सृजन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।