मानपुर: घर से सटे कुएं में मिली नवविवाहिता की लाश,पनपथा के मझौली गांव की घटना, इंदवार पुलिस जांच में जुटी
Manpur, Umaria | Jun 24, 2026 पनपथा के मझौली गांव मे एक दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया।दरअसल स्थानीय 25 वर्षीय नव विवाहिता उड़नकली पति अतुल जायसवाल का शव घर से सटे कुएं में मिला है। जैसे ही घटना की जानकारी लोगों तक पहुंची,मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी और परिवार में चीख-पुकार मच गई।घटना की सूचना पर पहुंची इंदवार पुलिस मामले की जांच कर रही है।