मेरठ: लिसाडी क्षेत्र में सट्टे की खाईबाड़ी करने पर युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया, मुखबिरी के शक में जीजा पर किया हमला
Meerut, Meerut | Jan 6, 2025 मेरठ की लिसाड़ी गेट पुलिस ने एक युवक को ऑनलाइन सट्टे की खाईबाड़ी करने पर हिरासत में ले लिया था। कुछ देर बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया युवक ने अपने जीजा पर मुखबिरी करने का आरोप लगाकर अपने भाइयों के साथ मिलकर लाठी डंडों व धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया पीड़ित ने थाने पहुचकर पुलिस से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है