बिछिया: मेढ़ाताल में बावड़ी उत्सव आयोजित, जल संरक्षण का दिया संदेश; ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा...!
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत बिछिया विकासखंड की ग्राम पंचायत मेढ़ाताल में शनिवार 13 जून को 1 बजे बावड़ी उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए जल संरक्षण का संदेश दिया। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद और नवांकुर संस्था दिवारा के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत बावड़ी की साफ-सफाई, पूजन और कलश यात्रा से हुई l