सुजानगढ़: सुजानगढ़ में रालसा की मोबाइल वैन से जागरूकता, लोगों ने बताई अपनी समस्याएं
सुजानगढ़। रालसा के निर्देश पर सोमवार को मोबाइल वैन से जागरूकता अभियान चलाया गया। पीएलवी विजय पाल श्योराण ने नालसा-रालसा की योजनाओं, बाल विवाह निषेध, बाल मजदूरी रोकथाम, स्थायी लोक अदालत, 15100 हेल्पलाइन व 181 पोर्टल की जानकारी दी। नलिया बास फाटक, चांद बास, तिरुपति बालाजी मंदिर सहित कई जगह लोगों की समस्याएं दर्ज की गई।