रायसेन: रायसेन में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी शुरू, केंद्रों पर उमड़ी भीड़, पूजा-अर्चना के साथ हुआ उपार्जन
Raisen, Raisen | Apr 10, 2026 रायसेन जिले में 10 अप्रैल से गेहूं उपार्जन कार्य शुरू होते ही किसानों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आने लगी है। लंबे समय से मौसम की मार झेल रहे किसान उपार्जन शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब समर्थन मूल्य पर फसल बेचने का अवसर मिलने से उन्हें बड़ी राहत मिली है। रायसेन जिला मुख्यालय स्थित हरि यशोदा वेयरहाउस में विधिवत पूजा-अर्चना कर तोल कांटे का शुभारंभ