देहरादून: SSP देहरादून अजय सिंह ने पुलिस कार्यालय, देहरादून में कहा- मतगणना केंद्र के लिए सभी तैयारियां पूरी
एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया कि देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज रायपुर देहरादून में होने वाली कल होने वाली मतगणना के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम पुलिस प्रशासन ने किए हैं। उन्होने बताया कि मतगणना ड्यूटी में लगे सभी पुलिस कर्मचारियों को ब्रीफ कर दिया गया है। साथ ही मतगणना के लिए 550 से अधिक पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।