देहरादून: सचिवालय, देहरादून में मुख्य निर्वाचन अधिकारी बीवीआरसी पुरूषोत्तम ने कहा- प्रदेश में कल सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना
मुख्य निर्वाचन अधिकारी बीवीआरसी पुरूषोत्तम ने बताया कि कल सुबह 8 बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी.. ईवीएम के मतों की गणना के लिए कुल 884 टेबल लगाई गई है, जबकि डाक मतपत्रों की गिनती के लिए 218 टेबल लगाई गई है। ईवीएम और डाक मतों की गणना एक साथ होगी. इसके लिए अलग-अलग कक्षों में व्यवस्था की गई है।