चरखी दादरी: युवा भाजपा नेता मोहित चौधरी ने सांसद निधि से नगर परिषद दादरी को 2 ट्रैक्टर व सांजरवास गांव में वाटर टैंकर भेंट किए
भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह के पुत्र व युवा भाजपा नेता मोहित चौधरी ने आज मंगलवार को दोपहर 12 बजे दादरी नगर परिषद को 2 ट्रैक्टर पानी निकासी के लिए व गांव सांजरवास र में पेयजल आपूर्ति के लिए वाटर टैंकर भेंट किए। युवा भाजपा नेता मोहित चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार नागरिकों को समय पर मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए प्रयासरत हैं।