चरखी दादरी जिले के गांव फतेहगढ़ में आज सोमवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 22 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रक्तदाताओं को बैज लगाकर हौसला अफजाई करते हुए प्रमाणपत्रों का वितरण किया गया। शिविर की अध्यक्षता अमित सांगवान ने की। शिविर में बतौर मुख्य अतिथि ब्लाक समिति सदस्य लाल सिंह ने शिरकत की।