स्थानीय नई अनाज मंडी में पहली बार स्थाई अटल किसान-मजदूर कैंटिन शुरू हुई है। जिससे मंडी में काम करने वाले किसानों, श्रमिकों को काफी राहत मिली है। कैंटिन में प्रतिदिन 200 से अधिक लोगों को मात्र दस रुपये में निवाला मिल रहा है। मंडी में खाना मिलने पर उन्हें भूख मिटाने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ता।