मंगलवार सुबह 9 बजे मिली जानकारी के अनुसार सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में वार्ड 10 निवासी हर्षित ने बताया कि उसके पिता बलवान सिंह दिमागी रूप से कमजोर हैं। वे दिसंबर 2024 में बिना बताए घर से कही चले गए थे। उसके बाद उन्होंने अपने स्तर पर काफी तलाश की है लेकिन उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।