बड़ौत: बड़ागांव नहर पटरी पर नलकूपों से चोरी करने वाला शातिर बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, बरामद हुई बाइक, तमंचा व कारतूस
Baraut, Bagpat | May 20, 2026 खेकड़ा कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक बदमाश नईम को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। नईम पुलिस टीम पर फायरिंग कर फरार हुआ था। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव नहर पटरी पर हुई। पुलिस टीम मुखबिर की सूचना पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति बाइक पर आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का