कोलायत: कोलायत थाने में सोलर प्लांट से लाखों के सामान की चोरी का मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
कोलायत थाना क्षेत्र में स्थित एक सोलर प्लांट से डीसी केबल, एमसी4 कनेक्टर व अर्थिंग केबल चोरी होने का मामला सामने आया है।इस संबंध में कोलायत पुलिस थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। गडियाला सोलर एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड में मैनेजर के पद पर कार्यरत दीपील सिंह राठौड़ ने बताया कि ग्राम गडियाला तहसील कोलायत स्थित कंपनी के सोलर प्लांट मे चोरी हुई है।