पातेपुर: सड़क हादसे में युवक की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा, परिजनों में कोहराम
पातेपुर के नीरपुर गांव के युवक की अज्ञात वाहन की ठोकर से मौत हो गई। मृतक नीरपुर गांव निवासी प्रमोद कुमार है। सोमवार की शाम 4 बजे युवक का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया कि मृतक अपने दो साथियों के साथ समस्तीपुर से घर लौट रहा था। घटना में घायल दो अन्य युवक की हालत चिंताजनक बनी है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल बना है।