गुमला: गुमला में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, चेन्नई लौटने की चाह और अवसाद बनी वजह
Gumla, Gumla | Jul 30, 2026 गुमला थाना क्षेत्र के दाउदनगर निवासी 25 वर्षीय विनीत एक्का ने बुधवार की रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर गुमला थाना के एसआई मंटू कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को फंदे से उतारकर सदर अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक अवसाद में रह रहा था।