पोरसा: लुधावली गांव में आयुष विभाग ने शिविर का किया आयोजन, 200 से ज़्यादा मरीज़ों का हुआ इलाज
Porsa, Morena | Oct 26, 2024 जनपद पंचायत के लुधावली गांव में पोरसा जनपद अध्यक्ष श्रीमती अनुराधा देवेश सिंह तोमर की प्रेरणा से जनपद सदस्य ऋतुरानी मुकेश सिंह तोमर के मार्गदर्शन में आयुष विभाग द्वारा एक कैंप लगाया गया। जिसमें आयुष विभाग से डॉ आलोक बिचौलिया डॉक्टर प्रदीप शुक्ला डॉक्टर शोभादेवी डॉ देवेंद्र शर्मा के द्वारा20 से अधिक मरीजो का उपचार किया गया।