लक्ष्मीपुर: नजारी गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट, थाने में दर्ज कराई गई शिकायत
लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के नजारी गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित प्रमोद साह ने लक्ष्मीपुर थाना में आवेदन देकर खिरभोजन गांव के राजबली यादव समेत 10-12 लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मंगलवार को 1 बजे बताया कि 27 जुलाई को वह अपने खेत की ट्रैक्टर से जोताई कराने पहुंचे थे। तभी मारपीट की गई।