कुम्भराज: पुलिस चौकी सानई टीम ने लंबे समय से फरार एक वारंटी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Kumbhraj, Guna | Apr 10, 2026 कुंभराज के मृगवास थाना के सानई पुलिस चौकी टीम ने एक स्थाई वारंटी को पकड़ा है। 10 अप्रैल को चौकी प्रभारी नीरज लोधी ने बताया, वर्ष 2024 में आरोपी विजय मीणा ग्राम पोलासपुरा पर मामला दर्ज हुआ था। न्यायालय की कार्यवाही से फरार रहने पर स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी था। 10 अप्रैल को सूचना पर गिरफ्तार किया न्यायालय में पेश कर जेल भेजा है।