शहडोल जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवरी टोला के जंगल में बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। शव के पास भरमार राइफल पड़ी थी। स्थान अनूपपुर बॉर्डर से सटा है, क्षेत्राधिकार स्पष्ट नहीं। पुलिस मौके पर पहुंची, घटना बुधवार शाम 7 बजे का बताया गया है।