देवबंद: पुलिस ने तमंचे के दम पर परिवार को धमकाने वाले युवक को किया गिरफ्तार, मारपीट के मामले में हथियार भी किया बरामद
देवबंद क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बाद मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार बाबूपुर गांव निवासी भूषण ने शिकायत दर्ज कराई थी।