हरदोई: नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा- संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है
Hardoi, Hardoi | Apr 24, 2026 नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर ने बताया है कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत नगर पालिका हरदोई विशेष सफाई अभियान चला रही है, पालिकाध्यक्ष ने बताया कि नाले नालियों की सफाई के साथ एंटी लार्बा का छिड़काव किया जा रहा है,फागिंग करवाई जा रही है, वहीं नागरिकों को जागरूक भी किया जा रहा है कि वे अपने घर या आसपास पानी को इक्कठा नहीं होने दें।