रॉबर्ट्सगंज: कलेक्ट्रेट में पेट्रोल लेकर पहुंचा युवक, जमीन कब्जे पर कार्रवाई न होने से नाराज, समय पर पुलिस ने रोका
कलेक्ट्रेट परिसर में एक युवक बुधवार सुबह 11 बजे पेट्रोल लेकर पहुंच गया। बताया जा रहा है कि पुराने मामले में कार्रवाई न होने से नाराज युवक ने यह कदम उठाया है। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते युवक से पेट्रोल अपने कब्जे में ले लिया और बड़ी घटना टल गई। युवक का आरोप है कि चारागाह की जमीन पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर उसने शिकायत की